Sunday, January 31, 2010
"मै हूँ नारी "
मै भी चाहती हूँ -छोटा सा आकाश,
मुझे भी उड़ने दो इन फिजाओं में,
नही चाहती मै बंधन रीति-रिवाजों का,
नही चाहिए मुझे दान भीख का......
मुझे न दो नाम देवी का,
मै हूँ आईना इस समाज का....
मै भी इन्सान हूँ तुम्हारी तरह,
मै भी अधिकारिणी हूँ तुम्हारी तरह ,
नही चाहती कुछ और अधिक -
चाहती हूँ केवल स्वतन्त्र आस्तित्व.........
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
yehi to hai jo ye samaj nahi de pa raha hai sadiyon se stree ko ,,,,,,,,,,,,,. kaise wo apni satta ko jane de........... unhe dar hai ki ..........kahi stree unse aage na nikal jaaye..... lekin unhe ye pta nahi ki wo pehle hi sabe aage hai,,,,,,,,,, uske bina ye sansar ki sristi hi smbhav nahi hai..........
ReplyDeletesirf asitattva bhi nahi dena chahta hai purush pradhan..... lekin laddye jari rakho.......